फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के अभियान घर-घर मनाए दिवाली के अंतर्गत राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी के नेतृव में सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया दिवाली उत्सव प्रकाश का प्रतीक है। जीवन को आलोकित करके सदा प्रकाश की ओर आगे बढ़ना है हर घर में प्रकाश की ज्योति को उज्जवल करना है राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ट्राइसिटी इकाई चेयरपर्सन डिंपल गर्ग ने पंचकूला के स्केतरी गांव में गणमान्य समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन मिठाई कपड़े वितरण किए अनमोल दिशाओं की अध्यक्ष सुनीता एंजेल ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर मनाया और उन्हे ज़रूरत का हर समान वितरण किया आचार्य और समाजसेवी सुनील जैन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसके साथ ही इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन पंचकुला प्रेसिडेंट प्रीति धारा और चंडीगढ़ प्रेसिडेंट नीलम गर्ग ने विशेष उपस्थिति दर्ज की 18 चैनल भारत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ज्रारतमंद परिवारों को सामग्री वितरण की बताते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि दिवाली की रात आग लगने से इनके घरों का काफी नुकसान हुआ घर घर बने दिवाली राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के इस अभियान की सभी ने सराहना की और राष्ट्रीय चेयर पर्सन अम्बिका शर्मा जी को इस अभियान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी ट्राइसिटी चेयरपर्सन डिंपल गर्ग के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की इस तरह के योगदान देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते है और इस अभियान के अंतर्गत किए गए कार्य देशवासियों में एक सकारात्मक सोच लाते हैं मिल बांटकर दिवाली मनाने से मनको एक असीम प्रसन्नता उत्पन्न होती है राष्ट्रीय महिला जागृति मंच समय-समय पर देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है मंच की सभी इकाई एक संगठन के रूप में कार्य करके देश में एक नया मिशाल कायम की है l

