Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली: आज से कटेगा 2 हजार का चालान, नोएडा-गुरुग्राम में अलर्ट, कोरोना से 24 घंटे में 118 मौतें

दिल्ली: आज से कटेगा 2 हजार का चालान, नोएडा-गुरुग्राम में अलर्ट, कोरोना से 24 घंटे में 118 मौतें

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) पर काबू पाने की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है. देश की राजधानी में हर दिन कोरोना के नए आंकड़े बढ़ रहे हैं. हालात ये हैं कि दिल्ली का संक्रमण अब एनसीआर के इलाकों पर भी असर दिखाने लगा है. नोएडा और गुरुग्राम बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है. दिल्ली में हर दिन कोरोना के नए आंकड़े दहशत की दस्तक दे रहे हैं.

दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की तादाद 8 हजार 159 तक पहुंच गई है. शुक्रवार देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 118 लोगों की मौत हुई जबकि 6608 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं. जिसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा  5.17 लाख से अधिक पहुंच गया है. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से एनसीआर में भी महामारी के फिर से पांव पसारने की आशंका है.

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में इस वक्त कोरोना के 1400 से अधिक एक्टिव केस हैं. नोएडा में अभी तक कोरोना के 21,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 74 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नोएडा और गुरुग्राम बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है.

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते जानलेवा असर को दिखते हुए इससे बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे हैं. वहीं, इलाज के लिए अस्पतालों में आईसीयू और दूसरी सुविधाओं पर काम जारी है. दिल्ली में ना सिर्फ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, बल्कि कोरोना से मरने वालों की तादाद भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी वजह से दिल्ली के श्मशान घाटों में चिताएं जलाने के लिए वेटिंग चल रही है, तो कब्रिस्तानों में भी यही हाल है.

नियमों की अनदेखी पर आज से 2000 रुपये का जुर्माना
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नियमों में सख्ती बढ़ा दी है. दिल्ली में कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी पर आज से दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा. बता दें कि पहले जुर्माने की रकम पांच सौ रुपये  थी.  मास्क ना लगाना, क्वारनटीन नियमों का उल्लंघन करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर अब 2 हजार रुपये का चालान होगा. बता दें कि पहले जुर्माने की रकम पांच सौ रुपये  थी.

दिल्ली बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग
हरियाणा सरकार ने दिल्ली की सीमा से लगे शहरों में बॉर्डर पर टेस्ट कराने का फैसला किया है. गुरुग्राम में दाखिल हो रहे वाहन चालकों का टोल टैक्स पर कोविड टेस्ट हो रहा है. साइबर सिटी के भीड़ भाड़ वाले इलाकों से लेकर मॉल, सरकारी ऑफिस में रैंडम टेस्टिंग की जाने लगी है. गुरुग्राम में सिर्फ नवंबर में 11,000 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 63 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, कोरोना से जंग लड़ रही मुंबई में भी दिल्ली के नए कोरोना संक्रमण से बचाने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार मुंबई से दिल्ली के बीच ट्रेन और हवाई सेवाओं को रोकने की तैयारी कर रही है. मुंबई में बीएमसी ने दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.

118 deaths in 24 hours from Corona alert in Noida-Gurugram Delhi: Challan of 2 thousand will be cut from today faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.