Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद की हार्डवेयर-प्याली सडक़ 6.50 करोड़ की लागत से बनेगी : राजीव जेटली

फरीदाबाद की हार्डवेयर-प्याली सडक़ 6.50 करोड़ की लागत से बनेगी : राजीव जेटली

faridabadnews24By faridabadnews24November 24, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : शहर की सबसे व्यस्त हार्डवेयर-प्याली सडक़ के दिन अब फिरने वाले है। इस सडक़ को अब नए सिरे से बनाया जाएगा, जिससे यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियतें मिलेगी। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता राजीव जेटली ने बताया कि हार्डवेयर-प्याली की बदहाल सडक़ को बनवाने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रूपए का एस्टीमेट बनवाकर उसे चंडीगढ़ भेज रहे है और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करके इस सडक़ को बनवाने के लिए जल्द मंजूरी देंगे। श्री जेटली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एनआईटी विधानसभा एवं बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सडक़ से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते है, मौजूदा समय में यह सडक़ बदहाल है, जिसके चलते यहां अक्सर हादसे घटित होते रहते है और लोगों को परेशानियां पेश आती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए अब इस सडक़ को बनवाने के लिए 6.50 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसके तहत जहां इस सडक़ को नए सिरे से बनाया जाएगा वहीं यहां नई ग्रिल व लाईटिंग भी लगवाई जाएगी। श्री जेटली ने एनआईटी के मौजूदा कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री स्व. शिवचरणलाल शर्मा हरियाणा सरकार में मंत्री रहे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने इस सडक़ को नए सिरे से बनवाने के बजाए केवल उसकी रिपेयरिंग करवाई, जो कि इस सडक़ का पूरी तरह से हल नहीं है। अब जब वह खुद विधायक है तो इस सडक़ को बनवाने के प्रयास करने के बजाए वह धरने-प्रदर्शन करके लोगों की झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास करते है। राजीव जेटली ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही हार्डवेयर-प्याली सडक़ का जीर्णाेद्धार होगा और यह सडक़ भी शहर की अन्य सडक़ों की तरफ चकाचक होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Faridabad's hardware-cum-road will be built at a cost of 6.50 crores: Rajiv Jaitley faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.