फरीदाबाद / 5 दिसम्बर : चौधरी देवीलाल डेरी परियोजना के सभी डेरी मालिकों ने सर्वसम्मिति से धर्मबीर खटाना उर्फ धर्म को प्रधान चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। धर्मबीर खटाना ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता यहां रह रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिलें और रुके हुए विकास कार्यों को शासन-प्रशासन के सहयोग से जल्दी करवाऐ साथ ही निगम प्रशासन को डेरी मालिकों की परेशानी से अवगत करवाएंगे और धर्मबीर खटाना ने कहा कि वो अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सरधा भाटी, चिंता राम नागर, रामगोपाल पंडित, राव वीरेंदर, रणबीर चंदीला, राज सिंह फौजी, धर्मबीर शर्मा, लेखराज, सुरेंदर राव, सुखबीर भड़ाना, दिनेश, रामजीलाल, कालू को साथ लेकर चलेंगे और सभी का मान-सम्मान भी करेंगे। सभी के साथ और सहयोग से काम करेंगे। पहले भी उन्होंने ग्रीवेंस समिति और प्रशासन के माध्यम से यहां के लोगो की लड़ाई लड़ कर करवाए है। इस अवसर पर धर्मबीर नरवत, बंसीराम चंदीला, भूपेंदर चौधरी, गोपी सूबेदार, सतीश खटाना आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

