Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमें तुरंत रद्द करे सरकार : राजेश खटाना

किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमें तुरंत रद्द करे सरकार : राजेश खटाना

faridabadnews24By faridabadnews24December 5, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए 3 कृषि बिलों के विरोध में देशभर में हो रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए राजेश खटाना एडवोकेट लीगल विभाग हरियाणा युवा कांग्रेस ने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज है, जिन्हें सरकार को जल्द से जल्द मान लेना चाहिए। श्री खटाना ने कहा कि इस बाबत उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। यहां जारी प्रेस बयान में राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और सरकार द्वारा पारित किए गए बिलों के खिलाफ अगर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है तो सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण करना चाहिए न कि तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर केनन व आंसू गैस का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता होता है और अगर सरकार अन्नदाता के साथ ही ऐसा सलूक करेगी तो फिर आम आदमी का क्या होगा। इस तरह के हत्थकंडे अपनाकर सरकार अपनी औछी मानसिकता का परिचय दे रही है, जो कि पूरी तरह से गलत है। श्री खटाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के इस आंदोलन में उनके साथ है और उनकी सभी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को जल्द से जल्द मान कर उनके आंदोलन को समाप्त करवाना चाहिए और जिन किसानों पर झूठे मुकदमें दर्ज हुए है, उन्हें भी तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

faridabadnews faridabadnews24 Government should immediately cancel false cases filed against farmers: Rajesh Khatana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.