फरीदाबाद / 9 दिसंबर : 1 दिन पहले 8 दिसंबर सुनील कुमार किरायादार मुजेसर ने रिपोर्ट लिखाई कि मेरा 6 साल का बच्चा घर से कोई सामान लेने गया था और गुम हो गया गोछी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मचारी रामवीर उपनिरीक्षक इंचार्ज चौकी सतेंदर एएसआई दीवान सिंह एचसी पुलिस चौकी संजय कॉलोनी के अथक प्रयास के द्वारा अनाउंसमेंट करवाई गई और पुलिस के अथक प्रयास के द्वारा लापता बच्चों को सही सलामत संजय कॉलोनी से घूमता हुआ पाया गया और उसके परिवार से मिलवा दिया इस नेक कार्य के लिए बच्चे के पिता ने पुलिस की बहुत सराहना की l

