फरीदाबाद : जरूरतमंद कन्याओं की पढ़ाई में मदद करना, बालिग होने पर उनकी शादी में हर संभव सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है इसको कन्यादान महादान कहा गया है। यह कहना है हरसीरत फाउंडेशन की अध्यक्ष हरमीत कौर का। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है हरमीत कौर ने कहा है कि उनकी संस्था के द्वारा जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की पढ़ाई में हर संभव मदद की जा रही है, सबसे पहले उनका सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया जाता है उसके बाद उनको किताब, कॉपी, बर्दी,आदि की व्यवस्था की जाती है। कोशिश यही होती है कि वे कम से कम 10वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी करें लेकिन कुछ परिवार लड़की के बालिग होने पर उनकी शादी की व्यवस्था कर देते हैं ऐसे में उनकी संस्था की ओर से कन्यादान के रूप में आर्थिक मदद के साथ साथ कुछ सामान की भी व्यवस्था की जाती है। हरसीरत फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को गांव खजूरका के एक परिवार की बालिग लड़की की शादी में सहयोग राशि के साथ साथ कुछ कपड़े, बर्तन आदि प्रदान किए गए। हरवीर हरमीत कौर ने बताया है कि इस परिवार में अभी दो और लड़कियां हैं जिनकी पढ़ाई की व्यवस्था संस्था की ओर से की जा रही है।

