फरीदाबाद : सामाजिक संस्थाओं का यह दायित्व बनता है कि वह गरीब मजदूरों बेसहारा बच्चों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें।फ्रेंड फॉर एनिमल संस्था के महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावल ने तिगांव राजकीय विद्यालय में गरीब बच्चों को जूते वितरित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा करना ही नारायण सेवा है संस्था के अध्यक्ष जैसी शर्मा जी ने कहा कि संस्था की पहली प्राथमिकता गरीबों की सेवा करना है ।

उनकी संस्था लगातार पशुओं के लिए रात दिन सेवा कर रही है और लावारिस पशुओं के लिए एक हॉस्पिटल भी चल रहा है इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उर्मिला साहू ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था अति सराहनीय और उत्तम कार्य कर रही है उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह सुधीर सुखविंदर सिंह योगराज सिंह संजय कुमार कविता शर्मा सरिता सैनी दीपिका पंडित विशेष रूप से मौजूद थे।

