फरीदाबाद : पतंजलि फरीदाबाद सेक्टर 4 के कार्यालय में पांच दिवसीय गीता महोत्सव का बहुत ही भव्य तरीके से हवन द्वारा शुभारंभ करा गया। आज की इस अवसर पर हरियाणा किसान राज्य प्रभारी भाई राजेश भाटी जी, हरियाणा राज्य संगठन मंत्री आदरणीय भाई जयपाल शास्त्री जी, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी भाई अंकुर जी ,महिला जिला प्रभारी बहन प्रेमलता जी व अन्य प्रभारी एवं कर्मठ योगी भाई बहन उपस्थित थे ।आज सभी भाई बहनों को आगामी 24 दिसंबर 2020 को होने वाली गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया एवं साथ में योग एवं ध्यान कराया गया। सभी भाई बहनों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक इस उत्सव में भाग लिया और सभी भाई बहनों ने बहुत ही बढ़ चढ़कर गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अपना पंजीकरण भी कराया ।

प्रेमलता चिकारा
जिला प्रभारी फरीदाबाद
