फरीदाबाद : फरीदाबाद की आवाज मैं जब भी स्वास्थ्य जागरूकता के तौर पर चर्चा होती है, उस क्षेत्र में डॉ आशीष मौर्य का नाम अग्रज पंक्तियों में गिना जाता है, समाज सेवा क्षेत्र हो या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में फ्री परामर्श की बात हो ऐसे कार्यों में डॉ आशीष मौर्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं करोना काल में सोशल मीडिया के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न आर्टिकल से लोगों को जागरूक करने का कार्य डॉक्टर मौर्य के द्वारा किया गया उसी का एक हिस्सा हरियाणा के माने जाने वाली यूनिवर्सिटी मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रेडियो एफएम चैनल के माध्यम दिल्ली एनसीआर के समस्त डायबिटीज बीमारी पर मरीजों के सवाल जवाब करते हुए बीमारी पर चर्चा की जिससे शहर वासियों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव कर खान पान के तौर-तरीकों के माध्यम से शुगर जैसी बीमारी को ठीक करने संबंधी जानकारी हासिल की इस कार्य में आरजे फहीम मानव रचना रेडियो एफएम तथा देवेंद्र सिंह जी वा हेमंत जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा l

