Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » थाना सूरजकुंड पुलिस टीम ने 10 लाख की फिरौती मांगने वाले दिल्ली के 2 आरोपियों को मात्र 3 घंटे में किया गिरफ्तार

थाना सूरजकुंड पुलिस टीम ने 10 लाख की फिरौती मांगने वाले दिल्ली के 2 आरोपियों को मात्र 3 घंटे में किया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24December 25, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : थाना सूरजकुंड की टीम ने 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों पवन और भीमसेन को मुकदमा दर्ज होने के मात्र 3 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| मामला कुछ इस प्रकार है की फरीदाबाद के सेक्टर 21D के रहने वाले अमर खुराना की सेक्टर 21C में खुराना की हट्टी नाम से एक दुकान है|अमर खुराना ने कुछ समय पहले दिल्ली में अपना एक प्लाट बेचा था जिसके पैसे उनके पास थे| आरोपियों को कहीं से इस बात की भनक लग गई और उन्होंने अमर खुराना से फिरौती लेने की योजना बनाई| दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को अमर खुराना के मोबाइल पर फ़ोन आया और 10 लाख रुपए उन्हें देने की बात कही| पैसे नहीं देने की सूरत में अमर खुराना के बेटे को जान से मारने की धमकी दी| इसके कुछ समय पश्चात् मैसेज आया कि तुम्हारा बेटा तो गया समझो| अमर खुराना फ़ोन पर मिली धमकी से भयभीत हो गए और इसकी सूचना सेक्टर 21C में गश्त कर रहे सहायक उप-निरीक्षक समुन्द्र सिंह को दी|

 

अमर खुराना की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज कर लिया गया| थाना सूरजकुंड प्रभारी अर्जुन राठी ने शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस चौकी अनखीर उप-निरीक्षक प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित की| उप-निरीक्षक राजेश ने आरोपियों की तलाश करने के लिए साइबर टीम से संपर्क साधा जिसकी सहायता से सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली के खानपुर में छुपे हुए हैं| सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक राजेश अपनी टीम लेकर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए और खानपुर में जाकर आरोपियों की तलाश की| काफी समय मुशक्कत करने के पश्चात् पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमर खुराना के पास काफी पैसा आया हुआ है| काम धंधा न होने की वजह से उन्होंने फिरौती लेने की योजना बनाई थी| आरोपियों के कब्जे से वह फोन भी बरामद कर लिया गया है जिससे उन्होंने अमर खुराना को फ़ोन किया था| दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

पुलिस प्रवक्ता|

faridabadnews faridabadnews24 Police team Surajkund arrested 2 Delhi accused for demanding ransom of 10 lakhs in just 3 hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

नगर निगम ने बनाई टीमें, फरीदाबाद में दूध निकालकर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR

July 22, 2026

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.