बल्लभगढ़ : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को सुशासन दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजीव कालोनी में बस क्यू-शेल्टर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस होने पर आज इस बस क्यू-शेल्टर का नामकरण भी उनके नाम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बस क्यू-शेल्टर की मांग काफी समय से यहां के लोगों द्वारा की जा रही थी और आज हमने यह तैयार करवाकर यहां की जनता को समर्पित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित भी किया। इस अवसर पर वार्ड एक से पार्षद सपना डागर, भाजपा नेता मुकेश डागर सहित कालोनी के लोगों ने परिवहन मंत्री क स्वागत भी किया।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर
मनाई हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जयंती ,भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ,पार्षद हरप्रसाद गोड़, बृजलाल शर्मा, राकेश गुर्जर,प्रताप भाटी,योगेश शर्मा,जगत भूरा, अजय शर्मा, कैलाश वशिष्ठ,मुनेश नरवाल, सुबलेश मालिक,नीलम, अम्बिका शर्मा, महाबीर सैनी, संजीव बैंसला,लोकेश शर्मा, दीपांशु, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, नवल सिंह शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे .
