फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा रानी ने बी.के. अस्पताल के डिप्टी सीएमओ साहब को उनके कार्य से प्रभावित होकर उनके कार्यालय में जाकर फूलों का गुलदस्ता देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। उषा रानी ने कहा कि सीएमओ साहेब ने कोविड 19 महामारी के समय काल मे अपनी जान को खतरे में डाल कर कोरोना पीड़ित लोगों का इलाज करवाया व हर सम्भव सहायता की। उषा रानी जी के साथ उनकी साथी मीनाक्षी भारद्वाज, नीलम गुप्ता व कुलदीप कौशिक जी जिला अध्यक्ष (कला एवं संस्कृति) भी डॉक्टर साहब को सम्मानित करने पहुँचे। कुलदीप कौशिक जी ने कहा कि इस कोरोना काल मे डॉक्टर साहब ने अपना ज्यादा से ज्यादा समय अस्पताल को दिया है।

