फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने फरीदाबाद, जनता कॉलोनी में चल रहे स्लम स्कूल में 5 कुर्सियां भेंट की। स्कूल संचालिका शैली बब्बर जी, पूनम भाटिया जी व अमरजीत रंधावा जी ने बताया कि उनके द्वारा चलाये जा रहे स्कूल में कुर्सियों की जरूरत है। अम्बिका शर्मा जी ने समस्या को समझते हुए तुरंत मदद करने का फैसला किया और 5 कुर्सियां भेंट की। संचालिकाओं द्वारा ओर भी स्कूल संबंधित समस्याएं बताई। अम्बिका शर्मा ने उनको आशा दिलाई की वो हर संभव मदद करेंगी। टीम सदस्य तरसेम शर्मा जी, नीलम चौधरी जी, कुसुम शर्मा जी, ज्योति कपूर जी, मनीषा कौरा जी, दीपा सहदेव जी आदि मौजूद थे।

