फरीदाबाद : देव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने आज दिनांक 02-01-2021 को बल्लबगढ़ के शनि मंदिर के बाहर खड़े जरूरतमंद लोगों में ऊनि व सादा कपड़े वितरित किये। अम्बिका शर्मा ने कहा कि बढ़ती सर्दी के चलते मंदिरों के बाहर खड़े जरूरतमंद लोग हम जैसे समाज सेवियों का जरूरत के सामान के लिए इंतजार करते है। हम सबका यही कर्तव्य है कि समय समय पर ऐसे लोगो की सुध लें और उनकी मदद करते रहें। एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने बताया कि देव मानव सेवा ट्रस्ट पिछले 5 सालों से मानवता के सेवाकार्यों में लगा है और आगे भी सक्रियता से लोगों की मदद करता रहेगा।

