Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आलोचकों पर कसा तंज, टैक्स जांच की अफवाहों पर दिलजीत ने दिया सर्टिफिकेट से जवाब

आलोचकों पर कसा तंज, टैक्स जांच की अफवाहों पर दिलजीत ने दिया सर्टिफिकेट से जवाब

faridabadnews24By faridabadnews24January 4, 2021No Comments3 Mins Read

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने खिलाफ आईटी डिपार्टमेंट की ओर से जांच किए जाने की अफवाहों का ट्विटर पर जवाब दिया है। दोसांझ ने ट्विटर पर सरकार की ओर से दिए गए सर्टिफिकेट को शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें टैक्स अदा करने के लिए धन्यवाद दिया गया है। बीते एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने और एक्ट्रेस कंगना रनौत से तीखी बहस के बाद से दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया में एक वर्ग के निशाने पर हैं। दिलजीत दोसांझ ने सर्टिफिकेट शेयर करते हुए अपने आलोचकों पर तंज भी कसा है। दिलजीत दोसांझ ने लिखा, ‘मन तो नहीं करता है, लेकिन यह लो। आज हालात ऐसे बन गए हैं कि खुद को भारत का नागरिक होने का सबूत देना पड़ रहा है। इतनी नफरत मत फैलाइए। हवा में तीन नहीं चलाने चाहिए। कई बार इधर-उधर भी चल जाते हैं।’

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में दिलजीत दोसांझ ने लिखा है, ‘ये लो पढ़ लो मेरा प्लैटिनम सर्टिफिकेट। इस देश को महान बनाने में आपके सहयोग को पहचान देते हुए। ट्विटर पर बैठकर खुद को देशभक्त बोलने वाले अपने आप देशभक्त नहीं बन जाते। उसके लिए काम करना पड़ता है। इस ट्वीट में दिलजीत दोसांझ ने वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए प्लैटिनम सर्टिफिकेट को भी शेयर किया है। इस सर्टिफिकेट में यह लिखा गया है कि भारत सरकार उनकी ओर से 2019-20 के लिए इनकम टैक्स अदा करने और आईटीआर फाइल करने के लिए आपका धन्यवाद करती है।

ट्रोल्स पर हमला बोलते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि लोगों के पास झूठी खबरों को फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है। दिलजीत ने तंज कसते हुए लिखा, ‘सारा दिन खाली बैठे ट्विटर पर गलत खबरें बनाते हैं। बंदा अपने काम में बिजी होता है और इन्हें मौका मिल जाता है कहानियां बनाने का। फिक्र न करो, बाबा सब देख रहा है। जो जैसा कर रहा है, करने दो। इन बेचारों का यही काम है।’ बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने किसानों के आंदोलन का खुला समर्थन किया है। दिसंबर में वह किसानों के आंदोलन को संबोधित करने के लिए दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पहुंचे थे और किसानों को 1 करोड़ रुपये की मदद करने का ऐलान भी किया था।

बता दें कि प्लेटिनम सर्टिफिकेट उन टैक्सपेयर्स को दिया जाता है, जिन्होंने एक फाइनेंशियल ईयर में 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक का टैक्स अदा किया हो। इसके अलावा 10 लाख तक टैक्स फाइल करने पर ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट मिलता है। 10 से 50 लाख पर सिल्वर सर्टिफिकेट और 50 से एक करोड़ तक के टैक्स की अदायगी पर गोल्ड सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके ऊपर प्लेटिनम सर्टिफिकेट मिलता है, जिसे दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया है।

Criticized critics Diljit responded with a certificate on rumors of tax investigation faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.