फरीदाबाद : आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा एनएसयूआई के महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में नेहरू कॉलेज फरीदाबाद पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित जी उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान राजेश आर्य जी सेक्टर 55 रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र कुमार तथा हजारों की संख्या में नेहरू कॉलेज के छात्र एवं आसपास के युवाओं ने भाग लिया तथा रक्तदान कर अपने नेता तथा देश के प्रति यह संदेश देने का काम किया आपदा में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता देश सेवा में पीछे नहीं हटते उधर कड़कड़ाती ठंड में लगातार किसानों की मौत हो रही है प्रधानमंत्री मोदी अपने हट धर्म से नहीं हट रहे उनको राष्ट्र धर्म अपनाना चाहिए तथा तीनों काले कानून रद्द करने चाहिए दीपेंद्र हुड्डा जी के उज्जवल भविष्य तथा स्वास्थ्य वह स्वस्थ रहें इसी कामना के साथ कांग्रेस जनों ने उनका जन्म दिवस इस रूप में मनाया जिससे नौजवानों में अपने नेता तथा देश के प्रति जज्बा रहे l

