रायपुर : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने 1 हजार 534 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किये गए गांजे की कीमत 3 करोड़ 7 लाख रुपए बताई जा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर जोनल के डीआरआई अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चार जनवरी की रात डीआऱआई अधिकारियों ने आंध्रप्रदेश पासिंग की एक ट्रक को रायपुर में रोका था। जिसकी तलाशी लेने पर बोरियों में गांजा बरामद हुआ। जिसे जैविक खाद्य के नीचे छुपा कर रखा गया था. ट्रक से 1 हजार 534 किलो गांजा जब्त किया गया है। तस्कर भारी भरकम गांजे को आंध्र प्रदेश के अरकू वैली से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।

बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष में डीआरआई इंदौर जोनल यूनिट ने 21 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही 5 हजार 842 किलो गांजा जब्त किया .पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में जब्त गांजा की मात्रा को पार करते हुए 16 गिरफ्तारियों के साथ 5672 किलो गांजा जब्त किया है।
