फरीदाबाद : ओल्ड फ़रीदाबाद में पुलिस स्टेशन के सामने बनी बहुत पुरानी अग्रवाल धर्मशाला में आज एक नए हाल के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर समस्त अग्रवाल समाज की तरफ से मुख्य अतिथि के तौर पर विपुल गोयल जी को आमंत्रित किया । इस मौके पर शहर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर अपने नेता का स्वागत किया और पुरानी यादों को फिर से ताजा करते हुए बताया कि उन्होंने शहर के लिए कितने अनगिनत काम किए हैं उन्होंने बताया कि शहर में उनके द्वारा जो विकास कार्य करवाए हैं वह ऐसे हैं जो आज तक पहले किसी ने नहीं करवाए थे । उनके लिए शहर हमेशा उनके कराए गए कार्यों को याद रखेगा और मौका आने पर उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।अग्रवाल समाज के प्रधान संत गोपाल गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि धर्मशाला सभी वर्गों के इस्तेमाल के लिए है, जब भी कभी किसी भी प्रोग्राम में धर्मशाला का इस्तेमाल शहर के किसी भी समाज के किसी भी कार्यक्रम के लिए किया जाएगा, उसे शहर में सबसे कम कीमतों पर धर्मशाला का इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी । जिससे समाज के सभी वर्ग अपने छोटे-बड़े कार्यक्रम धर्मशाला में कर सकेंगे

