Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 19 फरवरी तक वाटर सप्‍लाई बाधित, ग्रेटर नोएडा में लाखों लोगों को पानी की होने वाली है किल्‍लत

19 फरवरी तक वाटर सप्‍लाई बाधित, ग्रेटर नोएडा में लाखों लोगों को पानी की होने वाली है किल्‍लत

faridabadnews24By faridabadnews24January 7, 2021No Comments2 Mins Read

ग्रेटर नोएडा  :  ग्रेटर नोएडा में डेढ़ माह तक लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। पानी के ओवरहैड टैंक व भूमिगत जलाश्यों की सफाई के कारण पानी आपूर्ति प्रभावित होगी। प्राधिकरण ने टैंक व जलाश्यों की सफाई का शिड्यूल जारी कर दिया है। यह कार्य 19 फरवरी तक पूरा होगा।

ओवर हैड टैंक व भूमिगत जलाश्यों की सफाई का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में प्राधिकरण ओवर हैड टैंक व भूमिगत जलाश्यों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करता है। इनकी नियमित अंतराल पर सफाई होती है। 2021 में प्राधिकरण ने ओवर हैड टैंक व भूमिगत जलाश्यों की सफाई का काम शुरू किया है। शिड्यूल के हिसाब से इनकी सफाई होगी। भूमिगत जलाश्यों की सफाई के लिए दो से तीन दिन का समय तय किया गया है, जबकि ओवरहैड टैंक के लिए एक दिन निर्धारित है। जिन सेक्टरों के ओवर हैड टैंक एवं जलाशयों की सफाई होगी, उनमें पानी की आपूर्ति पर असर होगा।

कम दबाव पर पानी की आपूर्ति की समस्या

लोगों को कम दबाव पर पानी की आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्राधिकरण ने लोगों से पहले ही इसके लिए तैयार करने को कहा है। हालांकि सुबह छह से दस बजे तक होने वाली पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से होगी, लेकिन दोपहर व शाम को पानी का दबाव कम हाेने की समस्या हो सकती है। दोपहर व शाम को पानी की सीधी आपूर्ति होगी। 19 फरवरी तक टैंक व जलाशयों की सफाई काम काम पूरा हो जाएगा।

पानी की समस्या हो तो प्राधिकरण को दें जानकारी

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके यहां जलापूर्ति की समस्या हो तो इसकी जानकारी प्राधिकरण के मित्रा ऐप या वाट्सएप पर दें। प्राधिकरण इन सेक्टरों में टैंक से पानी की सप्लाई करेगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने सेक्टरवासियों से पानी की कम से कम खपत करने की भी अपील की। ताकि पानी की समस्या का उन्हें सामना न करना पड़े।

क्‍या कहते हैं एसीईओ

शहर के ओवर हैड टैंक व भूमिगत जलाश्यों की सफाई की जा रही है। लोग पानी की खपत कम से कम करें। जहां दिक्कत हो, इसकी सूचना प्राधिकरण को दें। इन इलाकों में टैंक से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

दीपचंद, एसीईओ

faridabadnews faridabadnews24 water is going to hit millions in Greater Noida Water supply disrupted till 19 February
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.