फरीदाबाद : राष्ट्रीय योजना के सात दिवसीय शिविर के दौरान की गतिविधियों को बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुशील कणवा ने बताया शिविर के पहले दिन से आज तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां , मोटिवेशनल स्पीच , सामाजिक जानकारियां , सरकारी जानकारियां , जनकल्याण के बारे में जानकारियां शहर के प्रतिशिष्ट विद्वानों द्वारा दी जा रही है । आज कैंप के छठे दिन विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती संदेश सोलंकी की अगुवाई में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई की । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सह कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह के मार्गदर्शन , देखरेख व दिशा निर्देश अनुसार विद्यालय परिसर में उगी हुई बेकार घास , कागज , प्लास्टिक , ईंट , रोड़े , पत्थर , बेकार पड़े समान इत्यादि को हटाकर विद्यालय परिसर को सुन्दर बनाया ।एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुशील कण्वा ने स्वयंसेवकों को साफ सफाई के महत्व के बारे में बड़ी ही बारीकी से जानकारी देकर उनको बताया कि साफ-सफाई ही एक ऐसा जरिया है जिससे हम बीमारियों से बड़ी आसानी से लड़ सकते हैं छुटकारा पा सकते हैं । इसका ताजा उदाहरण देते हुए कोरोना का जिक्र करते हुए कार्यक्रम अधिकारी सुशील कण्वा ने बताया कि जिस प्रकार कोरोना से हमें डरना नहीं है लड़ना है और यह बीमारी साफ सफाई का महत्व बता गयी । इस अवसर पर शिविर में भाग ले रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 55 स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर को आगे भी आने वाले समय मे भी समय-समय पर साफ रखने के बारे प्रण लिया । आज के शिविर में विद्यालय से स्टाफ सदस्य राकेश कुमार , अमित कुमार , नवनीत कुमार , प्रदीप भड़ाना , ऋतु कुंडू , नीतू सिंह , वंदना चौधरी , अनिता चुग , नेहा भारद्वाज , पूनम रानी , अजय , मनीषा , सरिता , पीयूष , राम सिंह व सफाई कर्मचारी सूरज आदि का विशेष योगदान रहा । फोटो :- विद्यालय इकाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुशील कण्वा कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह , स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाये विद्यालय परिसर की सफाई करते हुए ।

