फरीदाबाद : पंजाब अग्रवाल समाज एवं मिलन स्वीट हाउस के सहयोग से गौशाला,ऊँचा गावँ में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म,24 अवतारो एवं शुक देव आगमन की कथा का संगीत मय विवरण विस्तार पूर्वक कथा व्यास पूज्य महंत श्री सीताराम दास जी महाराज द्वारा बताया गया। पूज्य महंत जी के गुरु भाई श्री नीरज बिदुआ,बुंदेलखंड वालों ने मीठी वाणी में भजनों के माध्यम से अमृत वर्षा की। पूज्य महंत श्री सीताराम जी ने विशेषतः “समुद्रमंथन ” से उत्त्पन्न प्रथम रत्न “श्री कामधेनु” गाय की कथा सुनाई,गौ माता का मनुष्य जीवन मे अति कल्याणकारी प्रभाव को बताया। आज कथा श्रवण को फरीदाबाद और बल्लबगढ़ क्षेत्र के सैंकड़ो धर्मनिष्ठ गौभक्तों के साथ साथ वैश्य समाज की गौभक्त विभूतियों का सपरिवार आगमन हुआ। श्री धर्मपाल सिंगला जी,श्री टेक चंद गर्ग जी,श्रीमती ऊषा रानी गर्ग,श्री राजू गुप्ता अटाली वाले कथा सुनकर भावविभोर हुए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्री कैलाश श्रॉफ,श्री संजीव शर्मा जी ,हरि ओम गर्ग आदि भक्तों ने कथा व भजन का आनन्द लिया।

आज कथा विश्राम के समय श्री मनीष गुप्ता जी की माता श्री,सुरेश मास्टर जी,श्री ईश्वर पहलवान जी ,सुरेन्द्र शेखावत जी ने कथा श्रोताओं को जल पान एवं प्रसाद वितरण किया। मुख्य गौसेवक रूपेश यादव ने बताया कल गौपूजन के बाद कथा में “ब्रह्मा जी का सृष्टि विस्तार,कपिल-देवहूति संवाद और सती चरित्र का संगीतमय वर्णन होगा। बल्लभगढ क्षेत्र के सभी धर्मनिष्ठों को करबद्ध सादर निमंत्रण गौ मानव सेवा ट्रस्ट की टीम ने पुनः समाचार पत्र के माध्यम दिया। गौशाला में “महाअनुष्ठान यज्ञ” में श्री प्रदीप जी,ललिता बहन जी और श्री उधम यादव व श्री देव शर्मा ने भाग लिया।
