फरीदाबाद ; मिशन जागृति टीम द्वारा पहली बार 27 दिसम्बर को महिला विंग का गठन किया गया जिसमें सुनीता रानी को महिला टीम की प्रेसिडेंट बनाया गया। मिशन जागृति टीम के प्रेसिडेंट विपिन शर्मा जी ने उन्हें पदभार सौंपते हुए जल्दी ही उन्हें अपनी बाकी की महिला टीम की घोषणा करने के लिए कहा जिससे कि जल्दी ही सभी को उनके पदभार सौंप कर जिम्मेदारी भी दी जा सके। रविवार 10 जनवरी 2021 को महिला विंग की प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने आत्मनिर्भर केंद्र पर महिला विंग की कार्यकारिणी टीम की घोषणा की और उन्हें उनके पदभार सौंप कर सभी को उनकी जिम्मेदारी भी बताई। जिसमें लता सिंगला जी को वाइस प्रेसिडेंट, और भावना चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही प्रीति सैनी, रेनू शर्मा, अरुणा चौधरी, मोहिनी, कल्पना, कृष्णा, सुष्मिता भौमिक, शालिनी, खुशबु, शोभा, और रेनू इन सभी को भी पदभार दिए गए और साथ ही साथ सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। सभी को नियुक्ति पत्र देते हुए महिला अध्यक्ष सुनीता रानी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी महिला साथियों ने अब तक उनका पूरा सहयोग किया है औरआगे भी पूरी टीम मिलकर बढ़िया काम करेगी और मिशन जागृति को और ऊँचाईयों पर लेकर जाएगी। इस प्रोग्राम में मिशन जागृति टीम के प्रेसिडेंट विपिन शर्मा जी के साथ साथ परवेश मलिक जी, राजेन्द्र नागर जी, राजेश भूटिया जी, विकास कश्यप जी, अशोक भटेजा जी, विपिन भारद्वाज जी, महेश आर्य जी , दिनेश जी, रोहित मूर, राधे जी ने भी अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया। पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है लेकिन काम से मिली पहचान हमेशा रहती है l

