Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 100 एकड़ भूमि की गई चिन्हित, हरियाणा में खुलेगी फिल्म सिटी : मनोहर लाल

100 एकड़ भूमि की गई चिन्हित, हरियाणा में खुलेगी फिल्म सिटी : मनोहर लाल

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2021No Comments2 Mins Read

चण्डीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में फिल्म सिटी खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 50 से 100 एकड़ तक भूमि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर हर साल एक अवार्ड दिया जाएगा और कला के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहायता भी दी जाएगी।गौरतलब है कि पब्लिसिटी सैल के ओएसडी गजेंद्र फोगाट के नेतृत्व में हरियाणवी लोक कलाकारों के एक समूह ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन कलाकारों से मुलाकात के दौरान हरियाणवी कला की बेहतरी के लिए कलाकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिसमें गायक के अलावा, स्क्रिप्ट राइटर तथा टीम के प्रत्येक सदस्य को शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकार को एक विचार के साथ आगे बढऩा चाहिए जिसमेें यह स्पष्टï हो कि वह समाज को क्या संदेश और शिक्षा देना चाहता है। उन्होंने कलाकरों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप उभरते हुए सितारे हैं और इस नाते सारी चीजों को ध्यान में रखकर विचार को प्रमुखता दें क्योंकि कला में फूहड़ता को किसी भी नजरिए से वाजिब नहीं कहा जा सकता। ऐसे कलाकार भीड़ तो जुटा सकते हैं लेकिन स्वस्थ कला के लिए यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।मनोहर लाल ने कहा कि पहले स्कूल, मन्दिर, गौशाला और धर्मशाला आदि बनवाने के लिए पैसा जुटाने के मकसद से लोक कलाकारों को बुलाया जाता था। निंदाना गांव के सांगी श्री धनपत सिंह के सांग से एकत्रित पैसों से वहां स्कूल का निर्माण करवाया गया था। इसी तरह, श्री बाजे भगत, पंडित लख्मीचंद और मांगेराम आदि का नाम हरियाणवी लोक कला खासकर सांग विधा में बड़े अदब से लिया जाता है।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गाना ‘एक नवंबर, 1966 नै बण्या हरियाणा जित दूध-दही का खाणा’ का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि यह गाना उनके साथ पढऩे वाले एक विद्यार्थी ने गाया था।मुख्यमंत्री से आज जिन लोक कलाकारों ने मुलाकात की उनमें मासूम शर्मा, कवि सिंह, रामकेश जीवनपुरिया, सुरेंद्र रोमियो, राजू पंजाबी, नवीन, बिंदू दनौदा, इंदु फौगाट, प्रहलाद, शीनम, निधि शर्मा, वीरू गौड़, सुभाष फौजी, विकास सिंगरोहा, ऋषिराज, मकेश जाजी प्रमुख है।

100 acres of land identified faridabadnews faridabadnews24 film city to open in Haryana: Manohar Lal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.