फरीदाबाद : फरीदाबाद मैं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत कीवा नेचुरल अवेयरनेस प्रोग्राम के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ,नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट, चेयरमैन वा चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य ने कहा भारत देश में विभिन्न तरह की चिकित्सा प्रणाली कार्यरत है, और हर पद्धति में बीमारियों को ठीक करने की क्षमता निहित है, वनस्पति जगत या पेड़ पौधों पर आधारित पद्धतियां इलेक्ट्रोपैथी आयुर्वेदिक, होम्योपैथी ,यूनानी के साथ प्राकृतिक चिकित्सा आदि में असाध्य रोगों को ठीक करने की क्षमता निहित है इसे अपने जीवन में अपनाकर विभिन्न असाध्य रोगों को ठीक कर सकते हैं, वर्तमान में जीवन शैली व खाद्य पदार्थों में प्रॉपर मानक ना पूरी होने की वजह से विभिन्न तरह की बीमारियां डायबिटीज, जोड़ों का दर्द, मोटापा, कैंसर, गैस्ट्राइटिस आदि से लोग ग्रसित हैं
जीवन दिनचर्या में बदलाव के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हुए बीमारियों को ठीक किया जा सकता है, डॉक्टर मौर्य के द्वारा जोड़ों का दर्द शुगर व मोटापा ऐसी बीमारियों पर कारण व उसके निवारण पर गहराई से चर्चा करते हुए इसके निदान के बारे में बताया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम एल गुप्ता, पीसी गुप्ता, एसएस त्रिपाठी, विनोद राजपूत, सुरेश कुमार, अनिल कुमार के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

