फरीदाबाद : संस्था मिशन जागृति के द्वारा फ़रीदाबाद के तिगाव मे वृद्धाश्रम के लिए भूमि ले ली गई है जिस पर बहुत जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू होगा! संस्था के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि सोमवार संस्था के संरक्षक, सभी कार्यकारिणियों एम पधाधिकारियों के साथ साथ स्वम सेवको के साथ विचार विमर्श किया गया एवं यह निर्णय लिया गया कि वृद्धाश्रम कि जमीन और इसके भवन के निर्माण के लिए निधि संग्रह समिति काम करेगी एवं दान मे ली जाने वाली राशि के बारे मे चर्चा करी! संगठन के कोषाध्यक्ष महेश आर्य बताया कि इस प्रोजेक्ट के पहले चरण मे जामीन समेत लगभग पचास लाख का बजट है जिसको हम सब को मिल कर एकत्रित करना है

संस्था के संरक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि हम फ़रीदाबाद के औद्योगिक संगठन, फ़रीदाबाद के सभी रोटरी क्लब, स्कूल / हॉस्पिटल असोशिएशन, बार असोशिएशन एवं सभी दानदाता नागरिकों से अपील करी है कि मिशन जागृति के द्वारा बनाए जाने वाले आशा सदन मे दिल खोल कर दान करे! उन्होने बतया कि आज भी बहुत सारे बुजुर्ग है जिनको देखभाल की जरूरत है! आज भी बहुत सारे बुजुर्ग सड़क पर खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर है! उन्होने बताया की हमने 500 रुपए से दान लेना शुरू किया है प्रत्येक दानदाता को मिशन जागृति का कलेंडर दिया जाएगा !
