फरीदाबाद : सेक्टर 12 फरीदाबाद लघु सचिवालय पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया I जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में क़ानूनों में किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी I कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार एवं गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर मीडिया में एवं किसान नेताओं द्वारा ही लगाए गए आरोपों पर ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ किसान नेता कांग्रेस के इशारे पर किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं I सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है I भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान गरीब और मजदूरों को समर्पित होकर अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही हैं I इन क़ानूनों से अन्नदाता किसानों भाइयों सशक्त किया जाएगा और उनकी आय को दुगुना किया जाएगाI दशकों से जिस कृषि सुधार क़ानून बनाने की माँग की जा रही थी उसको सबसे पहले मोदी सरकार क़ानून बनाकर लेकर आई Iभारत सरकार किसानों के प्रति बहुत ही संवेदनशील है I किसानों के साथ कई दौर की बातचीत में भारत सरकार ने किसानों द्वारा सुझाए गए सभी सुझावों को क़ानून में संशोधन करने के लिए तैयार है I देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देशवासियों को सशक्त करने के लिए दिन रात कार्यरत हैं I चाहे किसान हो या सेना उन्होंने देश को सशक्त सुरक्षित व आत्मनिर्भर करने के लिए बहुत से फ़ैसले लिए हैं I
मोदी का मानना है कि देश का अन्नदाता अगर सशक्त होगा तो देश अपने अपने आप सशक्त होगा I इस अवसर पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति की ज़मीन तलाशने और अपना उल्लू सीधा कर रही है है I उन्होंने किसानों के नाम पर राजनीति करने पर कांग्रेस पार्टी का विरोध किया एवं कृषि कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की दशा सुधारने और उनकी आय को दुगुना करने के लिए कृषि सुधार क़ानून बनाये गए हैं I इन तीन कृषि सुधार क़ानूनों से किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा I सरकार ने कहा है MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा I मंडियाँ जारी रहेंगी I अन्नदाता किसान अपनी फसल को अपनी इच्छानुसार कहीं भी बेच सकता है ताकि उत्पादक को ज़्यादा मुनाफ़ा मिले I कृषि सुधार क़ानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कॉंट्रैक्ट फ़ार्मिंग के ज़रिए किसान बिजाई से पहले किसी भी कम्पनी से क़ीमत तय करके समझौता कर सकता है और अच्छे रेट पर माल बेच सकता है I फसल ख़राब होने की स्थिति में व्यापारी द्वारा उसकी भरपाई की जाएगी I अगर बाज़ार में रेट बढ़ जाता है तो किसान तय समझौता तोड़कर अच्छे रेट पर अपनी फसल बेच सकता है I कृषि क़ानून में सिर्फ़ उपज के भाव का कॉंट्रैक्ट किया जा सकता है I भूमि के कॉंट्रैक्ट का कोई प्रावधान नहीं है I


