राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, जिला उदयपुर, राजस्थान इकाई ने बुधवार 20 जनवरी को महिला बंदियों के लिए योग साधना का अभ्यास रखवाया गया। जेल अधीक्षक श्रीमान राजेंद्र जी ने कार्यक्रम की अनुमति देते हुए बड़ी सराहना की। उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धिंग जी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने दिल्ली से पधारे ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिल्ली, से योगधर्म गुरुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। श्रीमती रूपाली जी माता, नीरज जी चुंडावत , मनोज जी भाई ने उदयपुर स्थित जिला कारागृह महिला बंदियों को बताया की योग साधना के निरंतर अभ्यास करने से जीवन शैली में सुधार आता है एवं मन की शुद्धि, एकाग्रता में भी बल मिलता है।

केंद्रीय कारागृह महिला बंदी की जेलर बीना जी मीणा ने बताया कि महिला बंदियों को स्वस्थ व तनाव मुक्त जीवन के लिए योग अभ्यास एवं साधना का कार्यक्रम भविष्य में भी रखा जाए । इसका मकसद बंधुओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ह्यूमन राइट्स सैल की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि विभिन्न योगासन तथा शारीरिक अभ्यास और साधना के तरीकों को अपनाकर महिला बंदी कर अपना जीवन स्वस्थ तरीके से जी सकेंगी। वह अपनी मन: स्थिति को बदलकर स्वयं को पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल कर सकेंगी। वहीं जिला अध्यक्ष नीता जी ने बताया कि आधुनिकता के दौर में हर व्यक्ति को योग करना चाहिए अबके हालात और खानपान को देखते हुए यह विशेषतः अनिवार्य सा होता जा रहा है। उन्हें महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव का आभास है इसीलिए खासकर महिलाओं का ध्यान रखते हुए योग साधना का कार्यक्रम विशेष तौर से रखा गया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत रहे राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से जिला अध्यक्ष एवं विधिक सेवा एडवोकेट नीता जी जैन उपाध्यक्ष प्रियंका जी कंडा, कोमल जी चौधरी, सोनीका जी गुप्ता, राजीव जी शर्मा और नूपुर बासु उपस्थित रही।
