फरीदाबाद : बेटी कभी किसी पर बोझ नहीं होती। बेटी पर सदा गर्व करना चाहिए। इन बातो को एक बार फिर से सृष्टि ने साबित कर दिया। नन्ही बेटी सृष्टि गुलाटी को उमा भारती स्कूल भगत सिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद में सम्मानित किया गया। भगतसिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद शहर के उमा भारती स्कूल के प्रांगण में सृष्टि बेटी को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सर्टिफिकेट ओर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल एल. एस. राजपूत ने कहा कि सृष्टि गुलाटी ने एक उदाहरण पेश किया है सभी के लिए। साथी स्टाफ ने भी सृष्टि गुलाटी के अनोखे कीर्तिमान ओर उपलब्धि के लिए आशीर्वाद दिया। सृष्टि के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि हमे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। माता प्रिया गुलाटी ने कहा कि जो लोग ये कहते है की बेटी माँ बाप पर बोझ होती हैं। हमारी बेटी उन सभी के लिए एक उदाहरण है। जो हमारे घर के साथ पूरे फरीदाबाद ओर प्रदेश का भी नाम रोशन करने में लगी हुई हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल एल.एस. राजपूत, उमेश कुमार राजपूत, राज कुमार, लोकेश शर्मा, शांति देवी, संगीत,स्वागतिका, रेखा, लता रानी, नीरज, पूजा शर्मा, अंजली, मीनाक्षी, वीर भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह आदि सभी उपस्थित रहे। सभी बच्चों ने तालियो के साथ स्वागत किया। एक के बाद एक सृष्टि गुलाटी को सम्मानित करने का सिलसिला भी जारी है।
