Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा ने किसान विरोधी बिल को कोरोना काल में देश की जनता पर थोपा है : जगन डागर

भाजपा ने किसान विरोधी बिल को कोरोना काल में देश की जनता पर थोपा है : जगन डागर

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद :  किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर हरियाणा में दिखाई दे रहा है। हरियाणा के भाजपा नेता इन दिनों किसानों के विरोध का जगह-जगह सामना करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को सैक्टर-7 स्थिति फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर देखने को मिला। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे जगन डागर के निवास पर पुलिस मौके पर मौजूद थी और जगन डागर के समीप सभी बैठे हुए थे। यह भी कहा जा सकता है कि एक तरह से पुलिस ने डागर को नजरबंद कर लिया था। जब तक कैबिनेट मंत्रीी का कार्यक्रम चला तब तक पुलिस उनके घर पर मौजूद रही। दरअसल, हरियाणा सरकार के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को अपने विधानसभा क्षेत्र बल्लभगढ़ के सैक्टर 55 में विकास कार्य के उद्घाटन के लिए आना था। जहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने उन्हें काले झंडे दिखा कर किसानों के समर्थन में उनका विरोध जताने की तैयारी कर रखी थी। लेकिन उनके विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस और सीआईडी की टीम उनके निवास पर पहुंच गई और उनको घर से नहीं निकलने दिया।
इस मामले में जगन डागर का कहना है कि लोकतंत्र में किसी का भी शांतिपूर्वक विरोध करने का सभी का अधिकार है। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार ने उन्हें अपना विरोध जताने से रोका जोकि ठीक नहीं है। देश में लोकतंत्र है, जब सरकार जनविरोधी काम करती है तो लोग उसका विरोध करते ही है। लेकिन भाजपा सरकार अपने विरोध को छुपाने के लिए किसानों का दमन कर रही है। जो की स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के किसी भी औजार फावड़ा ,खुरपी, टैक्टर व अन्य सामान पर किसी भी भाजपाई का कोई हक नहीं है क्योंकि भाजपा किसानों के किसी भी चीज को छुने तक का हक खो चुकी है। भाजपा सरकार एक तरफ तो कहती है कि उनके खजाने भरे हुए हैं वहीं दूूसरी तरफ वो आम लोगो से नगर निगम का काम चलाने के लिए टैैैैक्टर भेंट ले रही है। जगन डागर ने डाॅ पवन द्वारा नगर निगम को टैक्टर भेंट करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री एक तरफ तो कह रहे है कि उनके खजाने भरे हुए हैं और दूसरे तरफ वार्ड नम्बर एक के लिए डाॅ पवन नगर निगम को टैक्टर भेंट कर रहे हैं टैक्टरों की जरूरत आज किसानों को है न की नगर निगम को । नगर निगम तो कहीं से भी अपनी व्यवस्था कर लेगा लेकिन टैक्टर किसानों की रोजी रोटी है। उसे भी भाजपा छीन लेना चाहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान विरोधी बिल को कोरोना काल में देश की जनता पर थोप दिया है। जिसके बाद भाजपा सरकार अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी किसान और मजदूर वरोधी पार्टी है। मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों की मदद करने के लिए किसान विरोधी कानून लेकर आई है। जब तक इस कानून को मोदी सरकार वापस नहीं ले लेती तब तक भाजपा सरकार का इसी तरह जगह-जगह विरोध होता रहेगा और वो आगे भी भाजपा नेताओं का विरोध करेंगे। पत्रकारों ने जब जगन डागर से जिला प्रशासन के बारे में सवाल किए तो उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव मिलनसार और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से निपटाते आए हैं उनकी कार्यशैली से सभी लोग खासे प्रभावित हैं ।
BJP imposes anti-farmer bill on the people of the country in Corona period: Jagan Dagar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.