Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गणतंत्र दिवस: फाइटर जेट राफेल से गूंजा आसमान, राजपथ पर दिखी देश की ताकत

गणतंत्र दिवस: फाइटर जेट राफेल से गूंजा आसमान, राजपथ पर दिखी देश की ताकत

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली : भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान ने देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। जैसे ही राफेल राजपथ के ऊपर आया, सबकी निगाहें आसमान पर टिक गईं। राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी। फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं। राफेल ने वर्टिकल चार्ली रूप में अपने करतब दिखाए। राफेल की उड़ान के साथ ही फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से हुआ। ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब बढ़ोतरी हुई थी जब गत साल 10 सितंबर को फ्रांस निर्मित पांच बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे।

PunjabKesari

फ्लाईपास्ट पारंपरिक तौर पर दो खंडों में विभाजित हुआ- पहला खंड परेड के साथ और दूसरा खंड परेड के बाद। नंदी ने कहा कि पहले खंड में तीन फॉर्मेशन होंगे। राफेल के अलावा ‘रुद्र’ ने भी अपनी ताकत दिखाई जो 1971 की लड़ाई में देश की जीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगा। इसके अलावा एक डकोटा विमान और दो एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर शामिल हिए। पिछले साल 16 दिसंबर को भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए सालभर के जश्न की शुरुआत की थी। उक्त युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

PunjabKesari

फ्लाईपास्ट के दूसरे खंड में ‘सुदर्शन’, ‘रक्षक’, ‘भीम’, ‘नेत्र’, ‘गरुड़’, ‘एकलव्य’, ‘त्रिनेत्र’, ‘विजय’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल हुए। हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और स्वदेशी तौर पर विकसित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ध्रुवस्त्र के मॉडल भारतीय वायुसेना के गणतंत्र दिवस परेड झांकी में शामिल हुए।परेड में वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी में चार अधिकारी और 96 सैनिक शामिल हुए और मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व फ़्लाइट लेफ्टिनेंट तनिक शर्मा ने किया।

country's strength seen on Rajpath faridabadnews faridabadnews24 Republic Day: Fighter Jet Rafale hits sky
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.