फरीदाबाद : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ऊँ श्री ब्राह्मण समाज रजि. द्वारा एस.एम.आर.पब्लिक स्कूल डबुआ कालोनी फरीदाबाद पर झंड़ारोहण किया गया।झंड़ारोहण समाज के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज ने किया।समाज के महासचिव पं अवधेश कुमार ओझा ने अपने विचार रखते हुए संविधान के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे पास देश को चलाने के लिए कोई संविधान नहीं था जो 26 जनवरी1950 में बना।इसी तरह हमारे परिवार में भी संविधान होता है जो लिखा हुआ नहीं होता परंतु उसे लागू इस तरह किया जाता है कि परिवार सुचारू रूप से चल सके।जब परिवार संगठित होगा तो हर तरह से शक्तिशाली भी होगा।उसी तरह हमारे देश का संविधान तैयार हुआ जिससे हर समाज, धर्म आदि का ध्यान रखकर बनाया गया।मुख्य वक्ताओं में उपाध्यक्ष पं सुरेश चंद्र पाठक और पं विनोद कुमार भारद्वाज ने अपने अपने विचार रखे।पं रघुवीर शर्मा, पं सुबोध पांडेय, पं भगवान सिंह शर्मा, पं कर्ण शर्मा, पं राहुल शर्मा, अनील,आसु अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।झंड़ारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गा कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई।भारत माता की जय, वन्देमातरम् का जयघोष किया गया।

