Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विमान हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा का

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विमान हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा का

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2021No Comments2 Mins Read

फ़रीदाबाद : जिला के गांव घरोड़ा के मूल निवासी व मौजूदा समय में सेक्टर-21सी की नालंदा सोसायटी के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा का बुधवार सुबह पटेल चौक स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा भारतीय वायुसेना में पायलेट थे और उन्होंने साथी पायलेट के साथ सोमवार 25 जनवरी की शाम को पठानकोट एयरबेस से अपने विमान में उड़ान भरी थी। जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में मौसम खराब होने के कारण उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अस्पताल पंहुचने पर लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया था। मंगलवार देर सांय उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा था। उनकी आयु महज 36 वर्ष की थी। ऋषभ अपने पीछे एक तीन साल का बेटा, पत्नी और बूढ़े मां-बाप छोड़ गये है। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार पटेल चौक स्थित स्वर्ग आश्रम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा सहित हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। वहीँ शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा और रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मैं नतमस्तक हूं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा शहीद ऋषभ शर्मा शहीद नहीं अमर हुए हैं उनके इस बलिदान को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद ऋषभ शर्मा मूल रूप से फरीदाबाद के नाम से घरोड़ा गांव के रहने वाले हैं। घरोड़ा गांव में ही स्कूल बनाया जा रहा है जिसका नाम शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा के नाम पर रखा जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 Funeral with state honors Lt Rishabh Sharma martyred in plane crash
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.