फरीदाबाद : 31 जनवरी वूमेंस पावर टीम द्वारा 4/5 चौक एनआईटी फरीदाबाद मैं लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप जहां सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया विमेंस पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा हम लगातार प्रयास में लगे हुए हैं हमारे देश में हमारे शहर में रक्त की कमी ना हो चाहे थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे हो या कोई एक्सीडेंटल केस जहां इमरजेंसी में रक्त चाहिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के प्रेजिडेंट डॉ हेमंत अत्री ने कहा कि गिनती मायने नहीं रखती हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए इस कैंप में सबसे बड़ा योगदान डॉली कपूर का था उन्होंने अपने पति करन कपूर के साथ मिलकर इस कैंप को लगवाने की योजना बनाई और आज इस कैंप में 23 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ इस मौके पर वूमेंस पावर की डिप्टी सेक्रेटरी शकुन तोमर, निशा शाह रिधिमा पाराशर, डॉली कपूर सभी मौजूद रहे l

