फरीदाबाद : उषा रानी जी उड़ान सेवा ट्रस्ट की संस्थापक ने अपने सहयोगी कुलदीप कौशिक,रिद्धिका, महक, प्रियंका,यज्ञा,मीनाक्षी भारद्वाज और नीलम गुप्ता के साथ जाकर ऊँचा गांव बल्लबगढ़ में सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर का उद्घघाटन किया जिसकी संचालिका मीनू जी है।मीनू जी ने उषा रानी जीको फूलमाला और स्टॉल डालकर और उनके बाकी सहयोगी का फूलमाला से स्वागत किया।उषा रानी जी का कहना है कि यह सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करते हुए हम महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देते हैंऔर हम ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेंगे।

