Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा- ‘PM फोन नंबर दे दें’, Rakesh Tikait प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए तैयार

कहा- ‘PM फोन नंबर दे दें’, Rakesh Tikait प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए तैयार

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्‍ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसानों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 73वें दिन पहुंच गया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एक उम्मीद बंधाते नजर आ रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 2 महीने से भी अधिक समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी से बातचीत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है- ‘कौन सा नंबर है? नंबर दे दो। हमने अपना नंबर उनको दे रखा है। मैंने नंबर सार्वजनिक कर रखा है। उस नंबर पर लोग मुझे गाली देते हैं। तो प्रधानमंत्री भी अपना नंबर दे दें। हम कॉल कर लेंगे उनको।’

पीएम मोदी के बुलावे का इंतजार

राकेश टिकैत ने सकारात्मक अंदाज में कहा है कि वे पीएम मोदी के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं।  पीएम मोदी अपना नंबर उन्‍हें दे दें जिससे वे फोन कर सकें। दरअसल, पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मुद्दे पर कहा था कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से बातचीत से बस एक फोन कॉल दूर हैं। किसान नेता जब चाहें, तब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को फोन कर लें। इसी मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा है कि पीएम मोदी अपना नंबर दे दें, वे फोन कर लेंगे। यहां पर बता दें कि भाकियू नेता पिछले तकरीबन 2 महीने से दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। दरअसल, 28 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर पर धरना खत्म करने को लेकर गाजियाबाद प्रशासन और राकेश टिकैत के बीच बातचीत हो गई थी, वह मान भी गए थे। इस बीच यह बात फैल गई कि लोनी के विधायक अपने समर्थकों के साथ आए हैं। इस दौरान किसानों पर जुल्म भी हो सकता है। इससे राकेश टिकैत नाराज हो गए और उन्होंने धरना खत्म नहीं करने का एलान कर दिया।

faridabadnews faridabadnews24 Rakesh Tikait ready to talk to Prime Minister Narendra Modi Said- 'Give PM phone number'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.