Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लक्ष्य को पाने के लिए करें कठोरतम प्रयास

लक्ष्य को पाने के लिए करें कठोरतम प्रयास

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2021No Comments6 Mins Read
फरीदाबाद :  हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी के हॉस्पिटल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर शीला भगत ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिला एवम् बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शालू और स्वास्थ्य विभाग से टी बी काउन्सलर सुभाष गहलोत भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य एवम् सैंट जॉन ब्रिगेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रोल मॉडल कार्यक्रम से विद्यालय की बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारण करने में सरलता होती है कि कैसे और किस प्रकार उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करना है, कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन द्वारा उस लक्ष्य को प्राप्त कर मंजिल तक पहुंचना बिल्कुल संभव किया जा सकता है। मुख्य अतिथि और बालिकाओं की रोल मॉडल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ शीला भगत ने विद्यालय की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह जादुई छड़ी है जिसे अच्छी तरह प्राप्त कर आप जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हो, भारत देश की बालिका प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक, सिविल सर्विसेज, आई टी, एयर फोर्स, नेवी, आर्मी, देश में, विदेश में बालिकाओं का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है जहां देश की बालिकाओं ने परचम ना लहराया हो। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शालू ने कहा कि आप चाहे विज्ञान, कॉमर्स, कला, संगीत आदि किसी भी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं तो अवसरों की बहुतायत है आप का हुनर आप की योग्यता और आप के हौसलों को कोई परास्त नहीं कर सकता, आप अपने आप पर विश्वास रक्खे और कठिनतम प्रयास जारी रखें। उन्होंने व्यकिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने का भी आह्वान किया। टी बी काउन्सलर सुभाष गहलोत ने बताया कि हमारे देश मे संभावनाओं की कमी नहीं है आप को अवसरों की तलाश कर उचित सामंजस्य बैठाना है, उन्होंने बालिकाओं को ट्यूबरक्लोसिस के विषय में भी जागरूक किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका सशक्तिकरण और बालिकाओं को निर्भय करने के लिए ऐसे प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज बालिकाओं के रोल मॉडल के रूप में आप सब ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर के समर्पित भाव से लक्ष्य प्राप्त करने का सार्थक प्रयास हमें शीघ्र मंजिल पर पहुंचा देता है। केवल और केवल शिक्षा प्राप्त करके आज की बेटी हर मुकाम हासिल कर सकती है इसलिए खूब पढ़ाई करके अपनी मंजिल प्राप्त करो। बालिकाओं ने रोल मॉडल से प्रश्न भी पूछे, ये प्रश्न करियर और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित थे। प्राचार्य मनचंदा ने बेटियों की सबल बनने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा है कि उठो, जागो और दौड़ो और तब तक दौड़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने गणमान्य अतिथियों, सभी एस एम सी सदस्यों, अभिभावकों, प्राध्यापिकाओं और सभी प्रतिभागी बालिकाओं का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि वे सकारात्मक सोच से आगे बढ़ते हुए अपने विद्यालय रूपी परिवार का नाम रोशन करेंगी हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी के हॉस्पिटल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर शीला भगत ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिला एवम् बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शालू और स्वास्थ्य विभाग से टी बी काउन्सलर सुभाष गहलोत भी उपस्थित रहे। प्राचार्य एवम् सैंट जॉन ब्रिगेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रोल मॉडल कार्यक्रम से विद्यालय की बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारण करने में सरलता होती है कि कैसे और किस प्रकार उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करना है, कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन द्वारा उस लक्ष्य को प्राप्त कर मंजिल तक पहुंचना बिल्कुल संभव किया जा सकता है। मुख्य अतिथि और बालिकाओं की रोल मॉडल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ शीला भगत ने विद्यालय की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह जादुई छड़ी है जिसे अच्छी तरह प्राप्त कर आप जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हो, भारत देश की बालिका प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक, सिविल सर्विसेज, आई टी, एयर फोर्स, नेवी, आर्मी, देश में, विदेश में बालिकाओं का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है जहां देश की बालिकाओं ने परचम ना लहराया हो। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शालू ने कहा कि आप चाहे विज्ञान, कॉमर्स, कला, संगीत आदि किसी भी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं तो अवसरों की बहुतायत है आप का हुनर आप की योग्यता और आप के हौसलों को कोई परास्त नहीं कर सकता, आप अपने आप पर विश्वास रक्खे और कठिनतम प्रयास जारी रखें। उन्होंने व्यकिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने का भी आह्वान किया। टी बी काउन्सलर सुभाष गहलोत ने बताया कि हमारे देश मे संभावनाओं की कमी नहीं है आप को अवसरों की तलाश कर उचित सामंजस्य बैठाना है, उन्होंने बालिकाओं को ट्यूबरक्लोसिस के विषय में भी जागरूक किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका सशक्तिकरण और बालिकाओं को निर्भय करने के लिए ऐसे प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज बालिकाओं के रोल मॉडल के रूप में आप सब ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर के समर्पित भाव से लक्ष्य प्राप्त करने का सार्थक प्रयास हमें शीघ्र मंजिल पर पहुंचा देता है। केवल और केवल शिक्षा प्राप्त करके आज की बेटी हर मुकाम हासिल कर सकती है इसलिए खूब पढ़ाई करके अपनी मंजिल प्राप्त करो। बालिकाओं ने रोल मॉडल से प्रश्न भी पूछे, ये प्रश्न करियर और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित थे। प्राचार्य मनचंदा ने बेटियों की सबल बनने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा है कि उठो, जागो और दौड़ो और तब तक दौड़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने गणमान्य अतिथियों, सभी एस एम सी सदस्यों, अभिभावकों, प्राध्यापिकाओं और सभी प्रतिभागी बालिकाओं का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि वे सकारात्मक सोच से आगे बढ़ते हुए अपने विद्यालय रूपी परिवार का नाम रोशन करेंगी
faridabadnews faridabadnews24 Try your hardest to achieve the goal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.