फरीदाबाद : सूचना मिली की धौज पहाड़ी के जंगल में कुछ गौ तस्कर गायों को काटने वाले हैं यदि अभी छापा मारा जाये तो गायों की जान बचाई जा सकती है। सुचना सही मान लिव फॉर नेशन सगंठन की टीम मौके पर पहुंची तो तकरीबन पांच छः लोगों ने गाय को बुरी तरह बांध रखा था। तभी पुलिस को सूचना दी मौके पर धौज थाना SHO अशोक सैनी व उनकी टीम व लिव फॉर नेशन सगंठन से प्रवीन वशिष्ठ अनिल कौशिक, ललंन ठाकुर, पुनीत वशिष्ठ बलजीत आदि गौभक्त मौके पर पहुंचे गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हुए।

