फरीदाबाद : एनआईटी -86 के गांव टिकरी खेड़ा में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामैंट में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघुविन्दर प्रताप सिंह उपस्थित हुए। टूर्नामैंट में सर्वप्रथम रघुविन्दर प्रताप ङ्क्षसह का आयोजकों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उन्होंने खिलाडिय़ों से हाथ मिला कर किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में रोहतक, रेवाडी, नूंह, झज्जर, बल्लभगढ, फरीदाबाद की टीमों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 16 हजार की राशि रखी गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन टिकरी खेड़ा के सरपंच तैयूब ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने से प्रतिभाएं निकल कर सामने आती हैं यही प्रतिभाएं आगे चल कर जिला, देश प्रदेश में इलाकों का नाम रोशन करती हैं। उन्होनें कहा कि इस प्रकार आयोजन करने वालों की जितन।

