Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UPSC Toppers Success Stories: अब IPS अधिकारी बन कर रहे देश की सेवा, सेना से 3 बार निकाले जाने के बाद भी हार नहीं मानी

UPSC Toppers Success Stories: अब IPS अधिकारी बन कर रहे देश की सेवा, सेना से 3 बार निकाले जाने के बाद भी हार नहीं मानी

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  दिल्ली सरकार ) ने आईएएस और आईपीएस बनने के इच्छुक छात्रों के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया  के साथ एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकरी भाग लेते हैं और छात्रों के हर सवाल के जवाब देते हैं. सोमवार को दिल्ली सरकार की पहल पर दूसरा सत्र का आयोजन किया गया. दूसरी सीरीज में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश  और दक्षिण-पश्चिम जिला के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने स्टूडेंट के साथ अपनी यूपीएससी  की तैयारी संबंधी अनुभवों को शेयर किया. इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले आईपीएस अधिकारी इंगित प्रताप सिंह ने अपने साथ जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह सेना से तीन बार स्वास्थ्य कारणों से निकाले जाने के बाद भी हार नहीं मानी. सिंह ने कहा कि वह लगातार मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल किया.

दिल्ली सरकार ने शुरू की है पहल
बता दें कि यूपीएससी का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के साथ युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारी हर महीने संवाद करते हैं और पढ़ाई और तैयारी से जुड़े अपने अनुभव शेयर करते हैं. दिल्ली सरकार की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू किए गए हैं. इससे विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा की समझ पैदा होती है तथा स्टडी प्लान बनाने में मदद मिलती है.

आईएएस और आईपीएस करते हैं अनुभव शेयर
इस कड़ी की दूसरी सीरीज में सोमवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश और दक्षिण-पश्चिम जिला के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने स्टूडेंट के साथ अपनी यूपीएससी की तैयारी संबंधी अनुभव शेयर किए. दिल्ली सरकार के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 75 बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में लगभग 10000 बच्चे यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े.
सेना से तीन बार निकाले गए- इंगित प्रताप सिंह
इस कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी इंगित प्रताप सिंह ने लगन, एकाग्रता, कड़ी मेहनत और अनुशासन को सफलता का मूलमंत्र बताया. वहीं आईएएस उदित प्रकाश ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें उच्च उद्देश्य को प्राप्त करवाना दिल्ली सरकार का लक्ष्य है. अपनी यूपीएससी की तैयारियों से जुड़े अनुभव बताते हुए 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी इंगित प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सेना से 3 बार चिकित्सकीय कारणों से निकाले जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे. यूपीएसई की तैयारी केवल ट्रेलर है असली काम तो सर्विस में आने के बाद शुरू होता है.

did not give up even after being fired from the army 3 times faridabadnews faridabadnews24 UPSC Toppers Success Stories: Now serving the country by becoming an IPS officer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.