अयोध्या में निर्मित श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान जारी, फरीदाबाद में

फरीदाबाद :  जिला उपायुक्त यशपाल ने भी इस निधि समर्पण अभियान के लिए कार्यकर्ता मिलने गए।राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टोली के सदस्यों को जिलाउपायुक्त यशपाल यादव ने अपना सहर्ष योगदान दिया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 में आरपीपाम, सवाना, एसआरएस रेजीडेंसी, पियूष हाइट्स, रॉयल हिल्स सहित सभी क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओ ने जनसंपर्क कर निधि समर्पण अभियान अंतर्गत धन  प्राप्त किया। सेक्टर 74 से 86 तक भी इसी प्रकार कार्य हुआ।

इंद्रा नगर कॉलोनी में  भी श्री राम का यह पवित्र कार्य किया गया। सभी नगर वासी बहुत खुश थे कि हम सबको इस पुनीत कार्य में शामिल होने का अवसर मिला। युगो -युगो तक इसको जनमानस याद रखेगा व् आने वाली पीडिया भी  संस्कारित हो जाएगी। श्री राम ऐसी मिशाल कायम करके गए कि पूरा समाज  भाव विभोर हो गया।  सूर्य विहार पार्ट -2 में भी सभी लोगो ने मिलकर समाज को श्री राम मंदिर बनने की जानकारी दी व् धन संग्रह का कार्य किया। तिलपत नगर के मंगल पांडेय ने 83  रामभक्तो व् समाज  की सहायता से 200 टोली बना कर कार्य को अंजाम दिया। सूरदास बस्ती, दलजीत कॉलोनी, सूर्य नगर बस्ती में भी निधि समर्पण कार्य किया गया। इस रामकाज में लगने वाले सभी लोग रामभक्त दिनरात सेवारत हैं।

You might also like