फरीदाबाद : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 103 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।यह कैंप महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट के सौजन्य से आयोजित हुआ। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश पाठक ने स्वयं सेवकों के सहयोग से कोविड काल के समय लोगो को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जिसके फलस्वरूप 103 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य हेतु भारत विकास परिषद् द्वारा डॉ राकेश पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ दुर्गेश ने भी रक्त दान शिविर को सफल बनाने में अपना असीम योगदान दिया जिसके लिए उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ राकेश पाठक एवं डॉ दुर्गेश ने कहा कि वो सम्मान पाने के लिए नहीं बल्कि जन सेवा के भाव से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते हैं। एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस स्वयं सेवक जयवीर, श्याम शर्मा, रमन, राहुल वर्मा, गौरव वर्मा, अरुणा, नेहा, नीति, प्रिया, अनमोल सहित अनेक विद्यार्थियों ने डॉ राकेश पाठक एवं डॉ दुर्गेश को बधाई दी और उनके द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का भाव प्रगट किया।

