Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रिंकू शर्मा की हत्या की असली वजह क्या है ? अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

रिंकू शर्मा की हत्या की असली वजह क्या है ? अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में पांचवें आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मारे गए युवक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के तौर पर की गई है और वह लैब तकनीशियन के पद पर काम करता था। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि आगे की जांच के लिए मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को युवक और आरोपी जन्मदिन पार्टी पर गए थे और वहां पर उनके बीच रोहिणी में उनकी खाने पीने की दुकानों को ले कर कुछ विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एक दूसरे से मारपीट भी और धमकी दी और पार्टी से चले गए। कुछ दिन पहले भी उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बहस्पतिवार को कहा था कि बाद में चार लोग शर्मा के घर पर पहुंचे जहां वह अपने बड़े भाई के साथ बाहर ही खड़ा था और उनके हाथ में डंडे थे।  दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ जिसके बाद उन्होंने शर्मा पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। शर्मा के भाई मन्नू (19) ने हालांकि आरोप लगाया कि रिंकू शर्मा की इसलिए हत्या की गई क्योंकि वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा था। दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में कोई सांप्रदायिक कोण होने के आरोप को खारिज किया है और कहा कि कारोबारी रंजिश के चलते जन्मदिन की पार्टी में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि अब तक ताजुद्दीन, जाहिद, मेहताब और दानिश और इस्लाम को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

faridabadnews faridabadnews24 What is the real reason for Rinku Sharma's murder? Now the crime branch of Delhi Police will investigate
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.