फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच’ की मासिक बैठक दिनांक 11/02/21 गुरुवार को जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी के घर पर संपन्न हुआ। मिटिंग में आनेवाले समय पर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, साथ ही सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम हेतु सहयोग राशि जमा की गई। मंच सदैव अपने ‘महिला सशक्तिकरण’ के विषय के पक्ष में कार्यरत रहा है। इसी कड़ी में आगामी माह में ‘महिला दिवस’ (वुमन्स डे) पर रा.म.जा.मं. द्वारा समाज के लिए आदर्श उदाहरण रुप में विद्यमान महिलाओं के लिए ‘सम्मान कार्यक्रम’ के आयोजन एवं उसकी रुपरेखा पर चर्चा की गई। उक्त मिटिंग में आदरणीया चेयरपर्सन अंबिका दी जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्षा धारणा जी की अगुआई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मिटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबे जी,जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी, जिला उपाध्यक्षरेखा पांडे जी,जिला उपाध्यक्ष ज्योति यादव जी, जिला मंत्री गौरी कनोजे जी,जिला मंत्री शिल्पा तिवारी जी,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे जी, रश्मि अवस्थी प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित रहीं।

