फरीदाबाद : आज के दिन पुलवामा अटैक में हुए हमले पर वीर सेनिको के शहीद होने की याद में और नरेंद्र चंचल की याद में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के हरीश रतरा जी ने थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमें उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी को उनकी टीम कुलदीप कौशिक,मीनाक्षी भारद्वाज,नीलम गुप्ता,दीपक मदान सहित फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।हरीश रतरा जी के साथ उनके सहयोगी राधे श्याम भाटिया,राजू भाटिया,सुभाष भाटिया भी उपस्थित थे।वहाँ पर सिमा त्रिखा जी विधायक भी मौजूद थी।उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी का कहना कि इस तरह से हम रक्तदान करके काफी लोगों को जीवन दान दे सकते है और समय समय पर हमें ऐसे नेक कार्य करते रहना चाहिए और उषा रानी जी ने हरीश रतरा जी का धन्यवाद भी किया।


