फरीदाबाद : हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शुमार न्यू इंडस्ट्रियल टाउन यानी एनआइटी का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला नीलम-अजरौंदा पुल सोमवार से अगले 6 दिन के लिए पूर्ण रुप से बंद रहेगा। ऐसे में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी है, साथ अन्य रास्तों का विकल्प भी बताया है।
समय से निकलें घर से
आपको अपनी मंजिल पर समय से पहुंचना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर दफ्तर से समय से पहले निकलें। क्योंकि एनआईटी के अंदरूनी मार्गो बादशाह खान चौक से लेकर तिकोना पार्क होते हुए हार्डवेयर चौक, हार्डवेयर चौक से बाटा तक, नीलम चौक से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन की ओर जाने वाली मार्ग परवीन वाहनों का जबरदस्त दबाव रहेगा और यहां भी जाम में सकते हैं। इन छह दिनों में ट्रैफिक पुलिस की भी जबरदस्त कसरत होने वाली है। उनके लिए समुचित यातायात व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रहेगी। गनीमत यह है कि अभी स्कूल पूरी तरह से नहीं खुले हैं, और बसें नहीं चल रही है। वरना स्थिति और भी भयंकर होती।
बाटा, बड़खल पुल और ओल्ड फरीदाबाद अंडर पास पर बढ़ेगा दबावनीलम पुल औद्योगिक नगरी के बीचों-बीच स्थित है, इसलिए सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव भी इसी पुल पर पड़ता है। अब जब यह 6 दिन के लिए पुल दोनों तरफ से बंद होगा, तो वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बाटा और बड़खल के पुल होंगे। एनआईटी से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-21 होते हुए बड़खल पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा सूरजकुंड मार्ग व ओल्ड फरीदाबाद अंडर पास वैकल्पिक मार्ग हैं। बल्लभगढ़, सेक्टर 12, 15, सेक्टर 7,10 जाने वाले और पलवल की तरफ जाने वाले बाटा पुल का और सेक्टर-24 होते हुए सोहना पुल का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि आगे 6 दिन कार्य दिवस वाले हैं इसलिए वाहनों का जबरदस्त दबाव रहेगा और इन मार्गों पर जाम की स्थिति रहेगी। एक अनुमान के अनुसार कार्य दिवस वाले दिन 80 हजार वाहनों का आवागमन नीलम पुल से होता है।यहां पर बता दें कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े नीलम-अजरौंदा पुल के नीचे कबाड़ के ढेर में आग लग गई थी। आग के कारण चार पिलर्स क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब से लेकर अब तक नीलम पुल की एक साइड बंद थी। अब पिलर्स की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया हैऔर बेयरिग डाले जाने का काम शुरू होगा। दैनिक जागरण ने मंद गति से हो रहे काम पर सवाल उठाते हुए 12 फरवरी के अंक में बीत गए 112 दिन, कब मिलेगी नीलम पुल के जाम से निजात शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव ने एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम के अनुसार अब सोमवार से बेयरिंग डालने के लिए पुल पर से दोनों तरफ का आवागमन बंद करना जरूरी है।