Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : 24 फरवरी को कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

फरीदाबाद : 24 फरवरी को कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  : किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए संकल्पित है कांग्रेस पार्टी: बिजेंदर कादयान किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस पार्टी ने किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए काले कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर पर किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पद यात्राएं निकाली जानी है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और फरीदाबाद के पर्यवेक्षक श्री बिजेंदर कादयान ने फरीदाबाद जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सभी कार्यकर्ताओं से किसानों की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करने का आव्हान किया।

श्री कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों तथा देश में पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में की जा रही अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ आगामी 24 फरवरी 2021 को फरीदाबाद में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के दौरान आम जनमानस को यह बताया जाएगा कि किस प्रकार से मोदी सरकार अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों का अस्तित्व समाप्त करने पर तुली हुई है। यह जनविरोधी भाजपा सरकार पहले कानून के तहत अनाज मंडियां समाप्त करना चाहती है, दूसरे कानून द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम को खत्म करके जमाखोरी को बढ़ावा देना चाहती है और तीसरे कानून द्वारा किसान के हाथ से न्याय छीनना चाहती है।

आज पूरा देश भयावह महँगाई की आग में झुलसने को मजबूर है क्योंकि केंद्र और प्रदेश में बैठी हुई निक्कमी भाजपा सरकारें जनता से अपना सरोकार खो चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश और देशवासियों के हक की लड़ाई लड़ी है और आज भी जब हमारा देश संकट की इस घड़ी से गुजर रहा तो वह कांग्रेस पार्टी ही है जो चट्टान की भांति जनता जनार्दन के साथ कर कदम पर खड़ी है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक, पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, एचपीसीसी कोर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, पंडित योगेश गौड़, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश भड़ाना, सत्यवीर डागर, एस. एल शर्मा, अशोक रावल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्तरी, गुलशन बग्गा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी, संजय सोलंकी, अश्विनी कौशिक, विनोद कौशिक, मोहित अरोड़ा, विनय शर्मा, अनीश पाल, शालिनी पांडेय, आँचल शर्मा, राजेश वर्मा, सोनू सलूजा, नीरज गुप्ता, वेद प्रकाश यादव, बाबूलाल रवि, सुभाष कौशिक, समीर धमीजा, नरेश शर्मा, श्रवण माहेश्वरी, विजय कौशिक, अनिल कुमार, अनिल शर्मा

Congress will take out the padyatra in Faridabad faridabadnews faridabadnews24 On February 24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.