बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा है। सोहा आज भले ही एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं। लेकिन सह हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। सोहा अली इनदिनों एक बार फिर से बुआ बनने को लेकर काफी खुश हैं। करीना कपूर खान एका बार फिर मां बनने जा रही हैं। आज उन्हें अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। किसी भी वक्त वह गुड न्यूज दे सकती हैं। घर के सभी लोग नये मेहमान का स्वागत करने के लिए बेताब है। वहीं करीना की डिलेवरी होने से पहले सोहा अली खान ने अपने घर में एक नए सदस्य का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी छत पर नजर आ रही हैं। साथ ही आप देख सकते हैं कि सोहा अपनी बिल्डिंग में पुरी का स्वागत किया है। वीडियो को आप देख सकते हैं कि वह एक नन्हे से डॉगी को ले रखा है। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वह डॉगी को अपनी गोद में लिए कितने प्यार से सहला रही हैं। वीडियो में सोहा के साथ उनकी बेटी इनाया नॉमी खेमू भी डॉगी को प्यार करती दिखाई दे रही है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, हमारी बिल्डिंग में पुरी आपका स्वागत है! हमारे घर में और हमारे जीवन में इस खुशी को लाने के लिए सुमित और रवनीत आपको धन्यवाद…। हमें पुरी के साथ कुछ वक्त बिताने में खुशी होगी।’
बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान और सोहा अली खान ने एक रॉयल फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोहा अली ग्रीन कलर के सलवार सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सैफ का ट्रेडिशनल लुक भी काफी शानदार नजर आ रहा है। वहीं देनों अलग अलग अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। सोहा अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इंतजार करिए, द हाउस ऑफ पटौदी का नया कलेक्शन आने वाला है।’
