फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच मध्य प्रदेश नरसिंहपुर में गुप्त नवरात्रि में कन्या भोजन, पूजन और सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे ने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति में सनातन काल से नारी का सम्मान किया जाता है। उसी परंपरा में हम लोग नवरात्र में कन्या पूजन का आयोजन करते हैं जिसे हम कन्याओं का सम्मान करते हैं और हमारे घर के हर सदस्य को पुरुषों को भी इसमें सहयोग करवाते हैं जिससे कि उनके संस्कार कन्याओं के प्रति सम्मान के रहते हैं इसलिए यह घटनाएं पहले कम हुआ करती थी। जब से इसमें कमी आई है तब से यह घटनाएं लगातार बढ़ रही है इसलिए हम अनवरत रूप से प्रयासरत है कि हमारी संस्कृति की हर परंपरा को हर व्यक्ति तक पहुंचाए और उन्हें करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे यही हमारा प्रयास है। संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व समस्त टीम ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पाण्डे जी के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि हमें जन्म से ही कन्याओं म सम्मान करना चाहिए ताकि बड़ी होकर महिलाओं का सम्मान बरकरार रहे। इस अवसर पर श्रीमती विवेक पांडे सरला पांडे सुनंदा भट्ट, अरुण दुबे ज्योति तिवारी नंदिता चौबे श्रेया पांडे सपना शर्मा पूजा खरे आदि लोग सम्मिलित हुए

