फरीदाबाद : शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर चार स्वाट टीम तैयार की जा रही हैं। टीम फिलहाल सेक्टर-31 स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन ने बताया कि शहर में काफी बड़े-बड़े मॉल मल्टीप्लेक्स, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार और एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रकार की स्थितियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने जिले में 4 स्वाट टीम तैयार करने का फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्यों को कमांडो के सभी गुणों के बारे में भली-भांति प्रशिक्षित किया जाएगा। टीम के सदस्य मुंबई जैसी आतंकी वारदात एवं किसी भी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने में भी सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि चारों टीम को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान टीम के सभी मेंबर को हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। यह टीम सीधा पुलिस उपायुक्त व आयुक्त को रिपोर्ट करेगी। इनकी तैनाती मॉल्स, भीड़भाड़ वाले बाजार या विशेष आपराधिक गतिविधियों वाले क्षेत्रों में की जाएगी
